Jamshedpur News : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पांच डॉक्टरों की हुई प्रतिनियुक्ति
Jamshedpur News : एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में खुल रहे अस्पताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है. इसे लेकर विभाग ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पांच डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
Jamshedpur News : एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में खुल रहे अस्पताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है. इसे लेकर विभाग ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पांच डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वहीं तीन डॉक्टरों का तबादला भी कर दिया गया. इसे लेकर सरकार के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला ने आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया कि पीजी बांड के तहत राज्य के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में पदस्थापित वरीय रेजिडेंट व ट्यूटर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पदस्थापित किया जाता है. एमजीएम में तैनात डॉक्टर सुधांशु सुब्रत का तबादला हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में किया गया है. वहीं हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर रोमी की प्रतिनियुक्ति एमजीएम, धनबाद मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर सुमंगला विश्वास का एमजीएम व हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में तैनात आशीष कुमार विश्वास की प्रतिनियुक्ति एमजीएम में किया गया है. वहीं एमजीएम के डॉक्टर समरीना कमाल का तबादला रांची सदर अस्पताल व डॉक्टर सुस्मिता ठाकुर का को धनबाद मेडिकल कॉलेज में प्रतिनियुक्त किया गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए