jamshedpur news : बागबेड़ा : तड़ीपार अपराधी पोपो मुंडा रामनगर से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

बागबेड़ा पुलिस ने तड़ीपार अपराधी पोपो मुंडा उर्फ सुकलाल को रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया

विज्ञापन

jamshedpur news :

बागबेड़ा पुलिस ने तड़ीपार अपराधी पोपो मुंडा उर्फ सुकलाल को रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. इस मामले में डीएसपी विधि-व्यवस्था तौकिर आलम के बयान पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, पोपो मुंडा पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिस कारण उसे तड़ीपार किया गया था. बावजूद इसके वह बीच-बीच में बागबेड़ा क्षेत्र में आकर लोगों को डराने-धमकाने और अशांति फैलाने का काम कर रहा था. सोमवार को डीएसपी को गुप्त सूचना मिलने के बाद गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola