Jamshedpur News : संपत्ति से बेदखल होने से नाराज बेटे ने पिता के साथ की मारपीट, केस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : गोलमुरी थाना क्षेत्र के बिरसानगर जाेन नंबर-7 के रहने वाले अनिल कुमार झा ने अपने बेदखल पुत्र राजीव कुमार झा के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की नियत से कुआं में डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
गोलमुरी थाना क्षेत्र के बिरसानगर जाेन नंबर-7 के रहने वाले अनिल कुमार झा ने अपने बेदखल पुत्र राजीव कुमार झा के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की नियत से कुआं में डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. मामला एक नवंबर का है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि अनिल कुमार झा और राजीव कुमार झा दोनों पिता-पुत्र है. संपत्ति को लेकर दोनों का पूर्व में भी विवाद हो चुका है. एक नवंबर को संपत्ति विवाद को लेकर ही झगड़ा हुआ था. उसी दौरान राजीव झा ने अपने पिता अनिल कुमार झा पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया. उसके बाद जान मारने की नियत से कुआं में फेंकने का प्रयास किया. पुलिस ने बताया कि अनिल कुमार झा ने उसे बेदखल कर दिया है. उसके बाद भी संपत्ति और पुराने विवाद को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन