Jamshedpur News : परसुडीह के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकद जान देने की कोशिश की, हाथ-पैर कटा

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : परसुडीह थाना अंतर्गत मकदमपुर के पास मछुआ पाड़ा के रहने वाले अनुज कुमार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन वह बाल बाल बच गया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

परसुडीह थाना अंतर्गत मकदमपुर के पास मछुआ पाड़ा के रहने वाले अनुज कुमार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन वह बाल बाल बच गया. उसके सिर में गंभीर चोटें आयी है और हाथ – पैर कट गया है. उसको पहले तो घायल हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ता देख एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना टाटा बादामपहाड़ रेल लाइन की है. मकदमपुर निवासी अनुज कुमार काफी देर से खड़ा था. इसी बीच अचानक एक ट्रेन आयी, जिसके सामने वह कूद गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे घायल हालत में उठाकर सदर अस्पताल लाया. आत्महत्या करने की कोशिश के कारणों की जानकारी परिजनों ने नही दी है. युवक की स्थिति गंभीर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola