शंख नदी का जलस्तर बढ़ा, लकड़ाडुंगरी टोला बना टापू; मुख्यालय से कटा संपर्क

Updated:
विज्ञापन

पानी से घिरा लकड़ाडुंगरी गांव.

शंख नदी का जलस्तर बढ़ने से लकड़ाडुंगरी टोला टापू बन गया है, जिससे दो दर्जन धीवर परिवार पानी में घिरे हुए हैं. ग्रामीण प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

विज्ञापन

मुसाबनी : गोहला पंचायत के लकड़ाडुंगरी टोला में सोमवार को शंख नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई. सुबह हुई जोरदार बारिश के बाद नदी का पानी तेजी से बढ़ा और देखते ही देखते पूरा टोला चारों ओर से पानी से घिर गया. इससे टोला का पंचायत मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पानी बढ़ने के कारण आनागमन ठप

ग्रामीण दिनभर नदी का जलस्तर कम होने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक पानी में कोई खास कमी नहीं आई. शाम होने के साथ ही टापू बने टोले में रहने वाले लोगों की चिंता और बढ़ गई. ग्रामीणों के मुताबिक, पानी बढ़ने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. शंख नदी के किनारे बसे लकड़ाडुंगरी टोला में धर्मेंद्र धीबर, संजय धीबर, सुकेंदु धीबर, निमाई धीबर समेत करीब दो दर्जन धीबर परिवार रहते हैं. टोला के अधिकांश परिवार शंख और स्वर्णरेखा नदी में मछली पकड़कर अपना जीवन-यापन करते हैं.

खराब पड़ी है एकमात्र जलमीनार

टोला में पेयजल की समस्या भी बनी हुई है. ग्रामीणों ने बताया - टोला की एकमात्र जलमीनार लंबे समय से खराब पड़ी है. इस कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई है.

ग्रामीणों ने लगाई मदद की गुहार

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में टोला का संपर्क कट जाता है. इससे जरूरी सामान, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए लोगों को परेशानी होती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जलमीनार की मरम्मत कराने के साथ ही आपात स्थिति में आवागमन और राहत की व्यवस्था करने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola