जमशेदपुर के मरीजों को बड़ी राहत, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए नहीं जाना होगा बाहर

Updated:
विज्ञापन

MGM अस्पताल जमशेदपुर

जमशेदपुर और आसपास के सभी जिले के लोग अब कैंसर और ह्रदय रोग संबंधी कई बड़ी बीमारियों का इलाज जमशेदपुर में ही आसानी से करवा सकेंगे. एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहे नए अस्पताल में जल्द ही बड़ी बीमारियों का इलाज शुरू होगा.

विज्ञापन

Jamshedpur MGM Hospital News : जमशेदपुर निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब जमशेदपुर और आसपास के सभी जिले के लोगों को बड़ी बीमारी के इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी. क्योंकि वे कैंसर और ह्रदय रोग संबंधी कई बीमारियों का इलाज शहर में ही करवा सकेंगे. दरअसल जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहे नए अस्पताल में जल्द ही बड़ी बीमारियों का इलाज शुरू होगा. नये अस्पताल के लिए डॉक्टरों का चयन भी जल्द हो जाएगा. जिसके बाद मार्च के दूसरे सप्ताह से ओपीडी शुरू हो जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए 10 मार्च को इंटरव्यू

इस संबंध में शनिवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में विशेष बैठक हुई. इस बैठक में तय हुआ कि विशेष टीम गठित कर 10 मार्च को विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति का निर्णय लिया जाएगा. डॉक्टरों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. पहले चरण में ओपीडी सेवाएं शुरू होगी. जिसमें कैंसर विशेषज्ञ, न्यूरो फिजिशियन , न्यूरो सर्जन, किडनी व ह्रदय रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति होगी. ओपीडी शुरू होने के बाद इनडोर और सर्जरी की सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

इन योजनाओं के तहत होगा अस्पताल का संचालन

इस नए अस्पताल का संचालन मुख्यमंत्री अबुआ स्वाथ्य योजना और आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत होगा. अस्पताल के विकास के लिए मिलने वाली राशि का 75 % हिस्सा अस्पताल संचालन में और 25 % डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रोत्साहन में खर्च किया जाएगा. स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को प्रति मरीज 200 और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को प्रति मरीज 300 रुपय मिलेंगे.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola