jamshedpur news : जब्त बाइक छोड़ने के लिए मांगे 10 हजार रुपये, तो युवक ने किया रोड जाम

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

टेल्को थाना गश्ती वाहन के निजी चालक पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर युवक धरने पर बैठा

विज्ञापन

jamshedpur news :

टेल्को थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी संतोष सिंह ने जब्त बाइक छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए गुरुवार सुबह टेल्को प्लाजा मोड़ पर रोड जाम कर दिया. युवक ने पुलिस के स्लाइडर और बांस लगाकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया तथा अपनी शर्ट उतार कर बीच सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. करीब आधे घंटे के बाद जाम हटाया गया. इसके बाद सड़क पर परिचालन शुरू हुआ.

संतोष सिंह का आरोप था कि बुधवार देर रात पुलिस गश्ती दल ने उनकी बाइक को पीछे नंबर प्लेट नहीं होने के कारण जब्त कर लिया था और अगले दिन कागजात लेकर थाना आने को कहा था. गुरुवार सुबह जब वह सभी दस्तावेज लेकर थाना पहुंचे तो टेल्को थाना गश्ती वाहन के निजी चालक ने उनकी जब्त बाइक छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की. संतोष ने कहा कि वह नियमानुसार जुर्माना भरने को तैयार थे, लेकिन अतिरिक्त राशि देने से इनकार कर दिया. इसके बाद बाइक नहीं छोड़ने पर उन्होंने रोड जाम कर विरोध जताया. वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस और टाइगर मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने मामले की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद युवक ने धरना समाप्त कर दिया. हालांकि, इसके बाद भी उनकी बाइक नहीं छोड़ी गयी और पुलिस ने उनका चालान काट दिया.

वहीं, इस संंबंध में टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि टेल्को पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली बाइक को जब्त किया था. युवक को गुरुवार को थाना बुलाया गया था. लेकिन, उसने जुर्माना देने के बजाये 10 हजार रुपये वसूली का आरोप लगा दिया. गाड़ी नहीं छोड़ने पर युवक ने रोड जाम कर दिया. रुपये लेने वाली बात पूरी तरह से गलत है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola