बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान व नया कनेक्शन देने का गेट वे प्रभावित, उपभोक्ता परेशान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शुक्रवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के ऑन लाइन का सर्वर में मरम्मत कार्य चल रहा है, उम्मीद है कि शनिवार को सर्वर मरम्मत का काम पूरा हो जायेगा
विज्ञापन
मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर
बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान व नया कनेक्शन देने का गेट वे पिछले दो दिनों से प्रभावित है. इस कारण शुक्रवार को ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान नहीं हो पाया. इससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने और नया कनेक्शन लेने के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ा. इस संबंध में शुक्रवार को जमशेदपुर विद्युत कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में एक शिकायत दर्ज की गयी है. दूसरी ओर जमशेदपुर कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक ने बताया कि शुक्रवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के ऑनलाइन के सर्वर में मरम्मत कार्य चल रहा है. उम्मीद है कि शनिवार को सर्वर मरम्मत का काम पूरा हो जायेगा और सामान्य दिनों की भांति ऑनलाइन सेवा शुरू हो जायेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन