Jamshedpur Crime News : तबीयत बिगड़ी तो खुला राज, किशोरी ने मृत शिशु को दिया जन्म, मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur Crime News : उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई में मकान मालिक के बेटे ने नाबालिग किरायेदार के साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद उसे धमकी दी. डर से किशोरी ने इसकी जानकारी घरवालों को नहीं दी.

विज्ञापन

उलीडीह : पुलिस ने डीएनए जांच के लिए मृत शिशु का लिया सैंपल

Jamshedpur Crime News :

उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई में मकान मालिक के बेटे ने नाबालिग किरायेदार के साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद उसे धमकी दी. डर से किशोरी ने इसकी जानकारी घरवालों को नहीं दी. गुरुवार को किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर घरवाले उसे एमजीएम अस्पताल ले गये. जहां उसने एक मृत शिशु को जन्म दिया. जिसके बाद किशोरी के घरवालों ने इसकी शिकायत उलीडीह थाना में की. शिकायत मिलने के बाद उलीडीह थाना की पुलिस ने मकान मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है. इधर, शुक्रवार को मृत शिशु का पोस्टमॉर्टम किया गया. जांच के लिए पुलिस ने मृत शिशु का डीएनए सैंपल भी लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. किशोरी का इलाज चल रहा है. इस संबंध पीड़िता की मां ने उलीडीह थाना में मकान मालिक के बेटे कि खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola