जुगसलाई : कक्षा छठीं के छात्र ने घर में लगायी फांसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Apr 2024 10:59 PM
जुगसलाई : कक्षा छठीं के छात्र ने घर में लगायी फांसी , मामला संदिग्ध
परिजनों ने कहा- मामला संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जुगसलाई थानांतर्गत हिल व्यू एरिया में किराये के मकान में रहने वाले अफरीदी (12) ने घर में रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार की दोपहर करीब दो से चार बजे के बीच की है. अफरीदी के परिवार के लोगों ने अफरीदी के मौत को संदिग्ध बता रहे है. उन लोगों ने शक जाहिर किया है कि अफरीदी ने आत्महत्या नहीं की है. पुलिस ने शव को अपने कब्जा में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार अफरीदी के पिता मो. सज्जाद गल्फ कंट्री में नौकरी करते है. ईद पर वह घर आये थे. अफरीदी के मामा मो. कासिब जुगसलाई में राजा राम बाड़ी में रहते है. लेकिन बुधवार को एक शादी में शामिल होने के लिए खड़गपुर गये थे. बुधवार की दोपहर करीब दो बजे अफरीदी और उसकी मां घर की देख रेख करने के लिए कासिब के घर गये. जहां थोड़ी देर रुकने के बाद अफरीदी ने अपनी मां से घर की चाभी मांगी और कहा कि वह कपड़ा लेकर थोड़ी देर में लौट आयेगा. चाभी लेकर अपने घर जाने के बाद जब काफी देर तक अफरीदी नहीं आया तो उसकी मां और पिता दोनों खोजने के लिए अपने हिल व्यू स्थित घर पर गये. जहां जाने के बाद उन लोगों ने देखा कि घर का गेट खुला हुआ है. अफरीदी फंदे से लटका हुआ है. सूचना मिलने के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और अफरीदी को फंदे से नीचे उतारा. अफरीदी के परिजनों का कहना है कि जिस रस्सी से अफरीदी ने फांसी लगायी है, वह उनके घर का नहीं है. साथ ही घर का गेट भी खुला हुआ था. परिजनों ने जुगसलाई पुलिस ने मामले की सही से जांच करने की बात की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










