चार अप्रैल को हो समाज आयोजित करेगा रक्तदान शिविर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गोलमुरी स्थित आदिवासी हो समाज भवन में गुरूवार को समाज के युवाओं की एक बैठक हुई
विज्ञापन
शहीद गंगाराम कालुंडिया के शहादत दिवस पर रक्तदान करने की अपील
जमशेदपुर:
गोलमुरी स्थित आदिवासी हो समाज भवन में गुरुवार को जिला, अनुमंडल, प्रखंड, प्रदेश, केंद्रीय एवं स्थानीय हो समाज कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में आगामी 4 अप्रैल को वीर शहीद गंगाराम कालुंडिया के शहादत दिवस पर एक दिवसीय महा रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिला उपाध्यक्ष रवि सावैयां ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया जायेगा. शिविर को सफल बनाने के लिए शहर से सटे आदिवासी बहुल इलाकों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. बैठक में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के अध्यक्ष गोमिया सुंडी, राजेश कंडेयांग, सुशील सावैंया, उपेंद्र बानरा, नरसिंह बिरुली, डेविड सिंह बानरा, पुरन हेंब्रम, शिवचरण बारी, शबनम बारी, मेंजो सावैंया, विजय आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन