Jamshedpur News : बेलाझुड़ी में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाझुड़ी के पास एनएच-33 पर बुधवार को वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बेको निवासी राहुल कर्मकार (23 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाझुड़ी के पास एनएच-33 पर बुधवार को वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बेको निवासी राहुल कर्मकार (23 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. धक्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घायल अवस्था में लोगों ने राहुल कर्मकार को एनएच किनारे पड़ा देख आसपास के लोग जुट गये. सूचना मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने राहुल कर्मकार को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर राहुल कर्मकार के परिजन पहुंचे. शव देख घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था. परिजन के अनुसार राहुल घर का इकलौता चिराग था. वह ठेका मजदूरी करता है. वह बाइक से नरगा की ओर जा रहा था. इसी दौरान घटना घटी. धक्का मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है. शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन