Jamshedpur News : सुंदरनगर : ट्रेन की चपेट में आने से बैंककर्मी की पत्नी की मौत, जानिये क्या बोले पति…

Updated:
विज्ञापन

दरनगर थाना अंतर्गत कुदादा में शुक्रवार की तड़के ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. उसकी पहचान परसुडीह के सरजामदा की रहनेवाली लक्ष्मी मुर्मू के रूप में हुई है.

विज्ञापन

परसुडीह के सरजामदा की रहने वाली है लक्ष्मी मुर्मू, मामा के घर कुदादा में रह रही थी

Jamshedpur News :

सुंदरनगर थाना अंतर्गत कुदादा में शुक्रवार की तड़के ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. उसकी पहचान परसुडीह के सरजामदा की रहनेवाली लक्ष्मी मुर्मू के रूप में हुई है. फिलहाल करीब 20 दिनों से वह कुदादा में अपने मामा के घर में रह रही थी. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा. जिसके बाद घरवालों ने शव की पहचान की. लक्ष्मी के पति अरविंद कुमार मांझी ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं. वह ओडिशा के बड़बिल में एसबीआई बैंक में कार्यरत हैं. पत्नी लक्ष्मी मुर्मू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उनका इलाज चल रहा था. पत्नी पिछले कुछ दिनों से अपने मामा के घर कुदादा में रह रही थी.

परिजनों के अनुसार शुक्रवार की तड़के करीब चार बजे वह मॉर्निंग वॉक करने की बात कहकर घर से निकली थी. जब 6 बजे तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजन परेशान हो गये. इस बीच पता चला कि बादामपहाड़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. घटना सुबह करीब पांच बजे की है. हादसे की जानकारी मिलने पर सुंदरनगर थाना की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola