हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में थमा जमशेदपुर शहर, पेट्रोल पंप और बाजार बंद 

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur bandh

जमशेदपुर बंद

Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में बुलाए गए बंद से शहर की रफ्तार थम गई. बाजार, पेट्रोल पंप और मिनी बस सेवाएं बंद हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट

Jamshedpur Bandh: जमशेदपुर में बढ़ते अपराध और हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में एनडीए की ओर से 3 जुलाई शुक्रवार को बुलाए गए जमशेदपुर बंद का शहर में व्यापक असर देखने को मिल रहा है. सुबह से ही शहर के प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बाजार और पेट्रोल पंप पूरी तरह से बंद हैं. आम जनजीवन पर इस बंद का सीधा असर पड़ा है. मुख्य रूप से साकची, गोलमुरी, बर्मामाइंस, टिनप्लेट, टेल्को, बारीडीह, सिदगोड़ा आदि क्षेत्रों में सुबह से ही पेट्रोल पंपों और प्रतिष्ठानों, दुकानों के शटर गिरे हुए हैं और बाजार पूरी तरह से बंद हैं. बंद समर्थकों के सड़क पर उतरने के कारण शहर के लगभग सभी प्रमुख इलाकों में सन्नाटा है. 

jamshedpur bandh image
साकची गोलचक्कर में भाजपा महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में बंद समर्थकों का प्रदर्शन

दिनेश कुमार के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे बंद समर्थक

गोलमुरी इलाके में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में बंद समर्थक सड़कों पर उतरे. कार्यकर्ताओं ने दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया और राज्य सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बंद समर्थकों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और अपराधी बेखौफ हो चुके हैं.  

jamshedpur petrol pump bandh
बंद पेट्रोल पंप

परिवहन व्यवस्था ठप, मिनी बसें बंद

बंद के कारण जमशेदपुर शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली मिनी बसों का परिचालन पूरी तरह से ठप है. सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और केवल इक्का-दुक्का ऑटो ही चलते दिखाई दे रहे हैं. जिससे यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, स्थिति नियंत्रण में

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं. समाचार लिखे जाने तक शहर में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है और कहीं से भी किसी हिंसक झड़प या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है.

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष उतरे सड़क पर

jamshedpur bandh news

जमशेदपुर बंद के समर्थन में बिष्टुपुर में सड़कों पर उतरे सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, पूर्व महासचिव भरत समेत अन्य कई व्यापारीगण.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट का फैसला: 12 से कम पंचायत वाले प्रखंडों में अब बीडीओ-सीओ में से कोई एक ही

यह भी पढ़ें: हजारीबाग प्रतिभा सम्मान: 936 टॉपरों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, बोले- आज के समय में ‘स्मार्ट’ बनना जरूरी

यह भी पढ़ें: RIMS News: रिम्स में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में होगी बढ़ोतरी, केंद्र से मांगी जाएगी मदद

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola