jamshedpur : टाटा आर्चरी एकेडमी की तीरंदाज अंकिता भकत ने जीता कांस्य

Updated:
विज्ञापन

टाटा आर्चरी एकेडमी की तीरंदाज अंकिता भकत ने चाइनीज ताइपे में आयोजित विश्व तीरंदाजी इंडोर वर्ल्ड सीरीज के रिकर्व महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा आर्चरी एकेडमी की तीरंदाज अंकिता भकत ने चाइनीज ताइपे में आयोजित विश्व तीरंदाजी इंडोर वर्ल्ड सीरीज के रिकर्व महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता है. उन्होंने दक्षिण कोरिया की ली युंजी को 6-2 से मात दी. यह वर्ल्ड सीरीज छह से आठ दिसंबर तक आयोजित हुई था. अंकिता हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असाधारण प्रदर्शन कर रही हैं. इस आयोजन में टाटा आर्चरी एकेडमी के 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. इसमें एकेडमी के अन्य खिलाड़ियों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया. चौदह में से आठ खिलाड़ियों ने क्वालीफिकेशन राउंड को पार किया. जहां प्रत्येक खिलाड़ी को 18 मीटर की दूरी से 60 तीर मारने थे.

कई स्पर्धाओं में मिल चुका है पदक

कोलकाता की रहने वाली अंकिता अपने छोटे से करियर में कई बड़ी प्रतियोगिताओं में शिरकत कर चुकी हैं. उन्होंने जूनियर व सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतने के अलावा यूथ इंटरनेशनल फेस्टा, एशिया कप, वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट और व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक हासिल किया है. उन्हें वर्ष 2024 के पेरिस ओलिंपिक में शिरकत करने का मौका भी मिल चुका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola