मैं सुष्मिता हूं, बचाओ...’ रात 1 बजे नदी से आई आवाज, 2 किमी बहने के बाद बची महिला

विज्ञापन

दुर्घटना की सांकेतिक तस्वीर

घाटशिला के अमाईनगर में भीषण सड़क हादसे में 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि नदी में 2 किमी बहने के बाद मां चमत्कारिक रूप से सुरक्षित मिली.

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला थाना क्षेत्र के अमाईनगर पुलिया पर बुधवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 5 वर्षीय मासूम श्रेया कृष्णा सिन्हा की इलाज के दौरान गुरुवार सुबह टीएमएच में मौत हो गई. वहीं, उसकी मां सुष्मिता सिन्हा चमत्कारिक रूप से करीब 2 किमी नदी में बहने के बाद भी जिंदा मिलीं. यह घटना इलाके में शोक और हैरानी दोनों का कारण बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार की टक्कर से पुल से नदी में गिरी महिला

एक परिवार के चार सदस्य पुलिया पर खड़े होकर सुवर्णरेखा नदी का बढ़ा जलस्तर देख रहे थे, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राइबर कार (संख्या जेएच05डीके 0236) ने उन्हें समेत दो 5-6 को कुचल दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार सुष्मिता सिन्हा सीधे पुल से नीचे उफनती स्वर्णरेखा नदी में जा गिरीं. अंधेरा, तेज बहाव और रात का समय सब कुछ उनके खिलाफ था, लेकिन “जाको राखे साईंया मार सके ना कोई”. मौत से लड़ते हुए, और वह नदी से जिंदा मिली3जी 14- रात में नदी से महिला को निकाल कर लाते लोग

ग्रामीणों के अथक प्रयास से बची महिला की जान

घटना के बाद से उसके परिजन, आसपास के ग्रामीण, पुलिस-प्रशाशन अपने स्तर से उक्त महिला की खोजबीन नदी किनारे करने जुटे थे. करीब तीन-चार घंटे बाद भी नहीं मिलने पर जन प्रतिनिधि व ग्रामीण रात 12 बजे के बाद चारों ओर महिला की तलाश में निकले. आखिरकार रात करीब 1 बजे हरिणधुकड़ी के चिडिका घाट जब पहुंचे तो घाट के पास से आवाज सुनाई दी "मैं सुष्मिता हूं, बचाओ…”. इसके बाद जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह, उप मुखिया सुजन मन्ना और स्थानीय ग्रामीण सुजल शेखर, उसके पुत्र रौनक शेखर, विजय सिंह, धनेश गिरी, आशीष रॉय, साहेब पूर्ति, सुदीप कुमार आदि की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

गंभीर रूप से घायल सुष्मिता को पहले घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया. परिजन बाद में बेहतर इलाज के लिए टीएमएच ले गये. उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर है तथा कमर के नीचे गंभीर चोट आयी है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

टीएमएच में जिंदगी की जंग हार गयी 5 वर्षीय श्रेया

इधर, हादसे में घायल उनकी 5 वर्षीय पुत्री श्रेया सिन्हा ने इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया. बच्ची को पेट और अंदरूनी चोटें लगी थीं तथा उसका दाहिना पैर भी फ्रैक्चर था. झामुमो प्रखंड सह सचिव रिंकू सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को अपने निजी वाहन से टीएमएच पहुंचाया था, जहां उसका इलाज शुरू हुआ. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. 3जी 15- घायल पिता को इलाज के लिए ले जाते

एक झटके में उजड़ा परिवार, घायल दंपति का होगा ऑपरेशन

घटना में मासूम के पिता सुब्रतो सिन्हा की हालत गंभीर बनी हुई है और वे ऑपरेशन (ओटी) में हैं. उनका भी दाहिना पैर में गंभीर चोट है. वहीं उसके पुत्र दो वर्षीय शुभ्रदीप कृष्णा सिन्हा समेत अन्य घायलों का इलाज जारी है. अमाईनगर निवासी सुरेश भकत (60) के पैर में गंभीर चोट आयी है, जबकि नेहा वर्मा (26) को भी चोट लगी है. जिनका इलाज चल रहा है. पति-पत्नी दोनों की स्थिति को देखते हुए उनका ऑपरेशन किया जायेगा. चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और आवश्यक उपचार की प्रक्रिया जारी है.

परिवार के चारों सदस्यों का दाहिना पैर फ्रैक्चर हुआ है. परिजनों ने बताया कि सभी लोग नदी का जलस्तर देखने पुलिया पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और आक्रोशित ग्रामीणों ने कार सवार युवकों की पिटाई भी कर दी. घायल के परिजन सुजन शेखर ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस-प्रशाशन से जो मदद मिलना चाहिए वो नहीं मिली, लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग से ही महिला की जान बचायी जा सकी. सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. इधर स्थानीय ऑटो चालक मुजफ्फर खान ने एंबुलेंस नहीं मिलने पर अपने ऑटो से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाने का काम किया.

दुर्घटना ने उजाड़ा पूरा परिवार

गोपालपुर निवासी 5 वर्षीय श्रेया सिन्हा स्थानीय किड्जी एलिमेंट्री स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी. उसकी मां भी उसी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं, जबकि पिता डुमरिया में जेएसएलपीएस में एडमिन पद पर कार्यरत हैं. हादसे के लिए जिम्मेदार कार चालक की पहचान मुसाबनी के मेढ़िया निवासी गोवर्धन पातर (45), उसके साथ मौजूद गिरीशडांगा निवासी दीपक भगत को भी एमजीएम भेजा गया है.

जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना स्थल पर देर रात तक एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी, घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा, गालूडीह थाना प्रभारी अंकू कुमार, धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज मिश्रा, मऊभंडार ओपी प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू दी है. फिलहाल गाड़ी जब्त कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola