2006 से फ्रीज टीसी यूनियन के बैंक खाते पर लगी रोक हटी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 10:22 PM
टाटा कमिंस की मान्यता प्राप्त टीसी कर्मचारी यूनियन का फ्रिज खाता फिर से शुरू हो गया है. साल 2006 से यूनियन का खाता कोर्ट के आदेश से फ्रिज था. यूनियन के अध्यक्ष दीप्तेंदु चक्रवर्ती, महामंत्री सुमित कुमार और कोषाध्यक्ष शशि शेखर शुक्ला की पहल से खाता फिर से खुल गया है.
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर टाटा कमिंस की मान्यता प्राप्त टीसी कर्मचारी यूनियन का फ्रीज खाता फिर से शुरू हो गया है. साल 2006 से यूनियन का खाता कोर्ट के आदेश से फ्रीज था. यूनियन के अध्यक्ष दीप्तेंदु चक्रवर्ती, महामंत्री सुमित कुमार और कोषाध्यक्ष शशि शेखर शुक्ला की पहल पर खाता खुल गया है. वर्तमान में खाते में 5 लाख 83 हजार रुपये जमा हैं. वर्ष 1997 में टीसी कर्मचारी यूनियन के गठन के बाद तत्कालीन यूनियन अध्यक्ष सह पूर्व सांसद जमशेदपुर गोपेश्चर की ओर से टेल्को के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में यूनियन का खाता खोला गया था. वर्ष 2006 में यूनियन में आपसी विवाद के बाद मामला कोर्ट चला गया था. भुगतान पर आपत्ति होने पर यूनियन के उक्त चालू खाते को ही कोर्ट के आदेश से फ्रीज कर दिया गया था. इसके बाद यूनियन की ओर से नया खाता सेंट्रल बैंक में खोला गया. इसी शाखा में यूनियन के सदस्यों का चंदा हर माह जमा होने लगा. मामला कोर्ट में होने से यूनियन की ओर से कोई पहल नहीं की गयी. नयी यूनियन के गठन के बाद अध्यक्ष दीप्तेंदु चक्रवर्ती, महामंत्री सुमित कुमार और कोषाध्यक्ष शशि शेखर शुक्ला लगातार बैंक खाते को खुलवाने के लिए प्रयासरत थे. तीनों नेताओं के प्रयास से सारे विवाद का हल निकला और खाता फिर से चालू हो गया. नये पुराने बैंक एकाउंट से पैसे की निकासी के लिए यूनियन के अध्यक्ष दीप्तेंदु चक्रवर्ती, महामंत्री सुमित कुमार और कोषाध्यक्ष शशि शेखर शुक्ला अधिकृत किये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










