झारखंड : पद्मश्री छुटनी महतो का हाल जानने टीएमएच पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, डॉक्टर्स से की बात

Updated:
विज्ञापन

जमेशदपुर के टीएमएच में इलाजरत पद्मश्री छुटनी महतो का हाल जानने शुक्रवार को पूर्व सीएम रघुवर दास पहुंचे. पैरालिसिस से पीड़ित पद्मश्री छुटनी के इलाज के बारे में पूर्व सीएम ने चिकित्सकों से बात कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल किया. इस दौरान उनके परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंच कर इलाजरत पद्मश्री छुटनी महतो से मुलाकात की. उनका हाल जाना. दो दिन पूर्व पैरालिसिस से पीड़ित होने के बाद इलाज के लिए गम्हरिया स्थित आवास से टीएमएच में भर्ती कराया गया था. इसके अलावा श्री दास ने जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू, बारीडीह की कमला देवी, साकची भाजपा नेता ध्रुव मिश्रा की इलाजरत बहन से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना.

आपके शहर में

विज्ञापन

डॉक्टरों से बात कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल किया

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने टीएमएच में आधा घंटा पद्मश्री छुटनी महतो का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की. रघुवर दास ने कहा कि छुटनी दीदी राज्य की धरोहर है. उनका पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने छुटनी महतो के परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने छुटनी महतो से बातचीत कर किसी प्रकार की जरूरत होने पर संपर्क करने की बात कही. श्री दास के साथ भाजपा नेता भूपेंदर सिंह, संतोष ठाकुर समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी थे.

Also Read: Photos: गुमला में जड़ी-बूटी और वनोपज के क्षेत्र में अपार संभावना, बोले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देश पर पूर्व मंत्री रामचंद्र ने पद्मश्री छुटनी महतो का जाना हाल

दूसरी ओर, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देश पर डायन कुप्रथा के खिलाफ अभियान चलाने वाली पद्मश्री छुटनी महतो का हाल जानने पूर्व मंत्री रामचंद सहिस और हरेलाल महतो उनसे मिलकर उनका स्वास्थ्य संबंधी हाल जाना. इस दौरान दोनों नेताओं ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों से भी बात कर पद्मश्री छूटनी महतो के इलाज व्यवस्था की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने कहा कि छूटनी महतो के बेहतर इलाज में जो भी सहयोग की जरूरत होगी, वह सुनिश्चित किया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola