सिदगोड़ा : आर्म्स एक्ट में साक्ष्य के अभाव में पांच आरोपी बरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
एडीजे-5 मंजू कुमारी के कोर्ट ने मंगलवार को आर्म्स एक्ट में पांच आरोपियों( शैलेंद्र प्रताप सिंह, आनंद सिंह, नीरज सिंह, पंकज शुक्ला, मिथुन चक्रवर्ती) को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया.
विज्ञापन
जमशेदपुर:
एडीजे-5 मंजू कुमारी के कोर्ट ने मंगलवार को आर्म्स एक्ट में पांच आरोपियों( शैलेंद्र प्रताप सिंह, आनंद सिंह, नीरज सिंह, पंकज शुक्ला, मिथुन चक्रवर्ती) को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विद्या सिंह मौजूद थे. मालूम हो कि 16 साल पूर्व वर्ष 2008 में विद्यापतीनगर इलाके में पुलिस ने आर्म्स बरामद किया था, लेकिन कोर्ट में अबतक एफएसएल रिपोर्ट जमा नहीं किया गया. इसके अलावा सिदगोड़ा थाना में दर्ज प्राथमिकी में 3.05 बोर के हथियार का जिक्र था, जबकि गवाही में 3.15 बोर के हथियार बताने, सीजर विटनेस को चार्जशीट में गवाह नहीं बनाने समेत अन्य त्रुटि का लाभ आरोपियों को देते हुए केस से बरी किया. केस में अनुसंधान पदाधिकारी समेत कुल छह लोगों की गवाही हुई थी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन