मानगो के नदी किनारे से दूसरे दिन भी हटा अतिक्रमण, सोमवार को और मकान टूटेंगे

Updated:
विज्ञापन

जेसीबी से तोड़ा जा रहा घर.

जमशेदपुर के मानगो में सुवर्णरेखा नदी के किनारे सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों पर बुलडोजर चला. एनजीटी के आदेश पर दूसरे दिन भी तोड़फोड़ जारी रही. अब भी कुछ घर और आश्रम का हिस्सा हटाया जाना बाकी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो के नदी किनारे पर बने अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही. एनजीटी के आदेश पर मानगो में सुवर्णरेखा नदी में सटाकर सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध घरों को तोड़ा गया. इसके तहत वार्ड 8 के तीन और वार्ड 10 के चार पक्के घरों को तोड़ा गया. वहीं, वार्ड 10 के दो लोगों ने अपने कच्चे घर खुद ही हटा लिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

मिनी जेसीबी लेकर पहुंचा तोड़-फोड़ दल

जमशेदपुर अंचल की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को वार्ड आठ ओल्ड पुरुलिया रोड चाणक्यपुरी के नीचे तीन घरों को दूसरे दिन भी जेसीबी से तोड़ा गया. शनिवार को वार्ड आठ के तीनों घरों के दो तिहाई से अधिक हिस्से को तोड़ दिया गया. मानगो के अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में वार्ड नंबर 10 बैकुंठनगर में नीचे तोड़-फोड़ दल मिनी जेसीबी लेकर पहुंचा. वहां बड़े जेसीबी के पहुंचने के लिए रास्ता नहीं होने की वजह से यह तरीका अपनाना पड़ा. प्रभावित लोगों ने कोई खास विरोध नहीं किया. हालांकि उन्होंने इस बात पर आपत्ति जरूर की कि उनके बगल के घर को छोड़ दिया गया और उनका घर तोड़ा जा रहा है.

सरकारी जमीन पर बने 16 घरों को तोड़ा जा रहा : सीओ

इस मामले में सीओ का कहना है कि सरकारी जमीन पर बने जो 16 घर हैं, उन्हें तोड़ा जा रहा है. जो घर रैयती जमीन पर बने हैं, उनके मामले में मानगो नगर निगम को कार्रवाई करनी है. वार्ड नंबर आठ में तीन जबकि 10 में 13 घर सरकारी जमीन पर बने हैं. इस प्रकार सात घरों को तोड़ा जाना अभी भी बाकी है. नदी तट के अतिक्रमणकारियों की सूची में वार्ड नंबर 10 में साई सूरज आश्रम भी है. उसका 100 गुना 40 फीट हिस्सा तोड़ा जाना है. परंतु वहां सड़क इतनी तंग है कि जेसीबी नहीं पहुंच सका. इसके कारण बिना कार्रवाई किए उसे रास्ते से लौटना पड़ा. इस वजह से वहां बाइब्रेटर लगाकर तोड़वाना पड़ेगा। इसका इंतजाम होने के बाद आगे अभियान चलेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola