Weather Jamshedpur: तूफान के असर से कोल्हान में झमाझम बारिश, सोमवार से साफ होगा आसमान

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर का मौसम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नोवामुंडी-बड़ाजामदा मार्ग पर DVC पुलिया पर जलजमाव और दरारों की समस्या से लोग चिंतित हैं. प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की गई है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान प्रमंडल का मौसम बदला हुआ है. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही. हालांकि, पिछले दो दिनों से जारी बारिश के शुक्रवार देर रात थमने के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली है.

विज्ञापन

शनिवार सुबह से बारिश बंद होने के कारण जमशेदपुर की सड़कों पर फिर से सामान्य चहल-पहल लौट आई है. बाजारों और मुख्य मार्गों पर आवाजाही सामान्य दिखी, हालांकि खराब मौसम के असर के कारण शहर के अधिकांश स्कूलों में आज भी विद्यार्थियों की उपस्थिति कम ही दर्ज की गई.

कोल्हान में कैसा रहेगा आगामी मौसम भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार 21 नवंबर को कोल्हान के जिलों में भारी बारिश का खतरा टल गया है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, रविवार 22 नवंबर से क्षेत्र में बारिश की गतिविधियों में पूरी तरह कमी आने लगेगी और मौसम में तेजी से सुधार होगा. इसके बाद सोमवार 23 नवंबर से जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में आसमान पूरी तरह साफ होने के आसार हैं. लगातार हुई बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 नवंबर से आसमान साफ होते ही रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, जिससे लौहनगरी और आसपास के इलाकों में ठंड व कनकनी का असर बढ़ जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola