इस सीएचसी भवन में उद्घाटन से पहले ही पड़ी दरारें, कीचड़ और झाड़ियों से फैली है गंदगी

Updated:
विज्ञापन

झाडियों और पड़ी गंदगी, कीचड़ से भरी सड़क.

डुमरिया के नवनिर्मित 30 बेड वाले सीएचसी भवन में उद्घाटन से पहले ही दरारें आ गई हैं। परिसर में फैली गंदगी और कीचड़ से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन

डुमरिया : डुमरिया के नव निर्मित 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का श्रेय लेने की होड़ तो लगी है, लेकिन भवन निर्माण में लगे घटिया फ्लाई एश ईंट, अभी से दीवारों में दिख रहे दरार के निशान, सीएचसी परिसर में झाड़ी व फैली गंदगी पर कोई बात नहीं करना चाहता है. अभी तक 30 बेड के सीएचसी भवन का उद्घाटन नहीं हुआ. पर अभी से भवन की दीवारों में दरारें दिखने लगी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीएचसी भवन परिसर को नहीं किया गया है समतल

सीएचसी भवन परिसर को समतल तक नहीं किया गया है. ट्रांसफॉर्मर व जेनरेटर तक के संपर्क सड़क में कीचड़ ही कीचड़ है. सीएचसी के आस पास गंदगी है. डॉक्टर व नर्स क्वार्टर तक जाने के लिए एप्रोच सड़क भी नहीं है. लेकिन इस अव्यवस्था की सुधि लेने वाला कोई नहीं है.

डाक्टर्स क्वार्टर तक जाने का एप्रोच रोड प्राक्कलन में नहीं

निर्माण कार्य करा रहे संवेदक के कनीय अभियंता ने बताया कि प्राक्कलन के अनुरूप काम किए गये हैं, जमीन काफी गढ्ढा था. जिसके कारण सीएचसी भवन का निर्माण ढलान पर हुआ. परिसर के बराबर करना संभव नहीं था और वह प्राक्कलन में भी नहीं है. इसके साथ ही डाक्टर्स क्वार्टर तक जाने का एप्रोच रोड भी प्राक्कलन में नहीं है. इसलिए उसे नहीं बनाया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola