बिरसानगर में घर के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, जानें किन-किन पर हुआ केस
प्रतीकात्मक तस्वीर.
बिरसानगर के जोन नंबर-6 में घरेलू विवाद के चलते दो गुटों में हिंसक झड़प हुई. मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं और एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.
जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-6 में आपसी घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों के लोगों को हल्की चोटें आई हैं. मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. विवाद 13 सितंबर से 15 सितंबर के बीच हुआ. दोनों पक्षों के बीच पहले से घरेलू विवाद चला आ रहा था, जिसने बाद में मारपीट का रूप ले लिया.
एक पक्ष ने सात लोगों को बनाया आरोपी
बिरसानगर पुलिस के अनुसार, एक पक्ष की ओर से टुनटुन लोहार ने शिकायत दर्ज कराते हुए प्रकाश सिंह, सीमा देवी, राहुल लोहार, नीतू, रुबी, पूजा और सिमरन को आरोपी बनाया है. शिकायत में सभी पर जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप है.
दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मामला
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से नामदा बस्ती निवासी प्रकाश सिंह ने शिकायत की है. उन्होंने महावीर लोहार, सूरज लोहार, सोनिया लोहार, टुनटुन लोहार, सुभम लोहार, नेहा लोहार समेत अन्य लोगों पर जान मारने की नीयत से चापड़ से हमला करने का आरोप लगाया है,
पुलिस कर रही मामले की जांच
दोनों पक्षों से मिले आवेदन के आधार पर बिरसानगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और मारपीट की वास्तविक वजह के साथ-साथ घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए