निर्धन की सेवा करने वाले डॉक्टरों को मिला सम्मान

विश्व डॉक्टर्स डे के अवसर पर सोमवार को भाजपा नेता विकास सिंह ने समाज में निर्धन और कमजोर तबके के लोगों का नि:शुल्क इलाज करने के लिए जनरल फिजिशियन डॉक्टर अजय मिश्रा एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर कुमार को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया.
जमशेदपुर : विश्व डॉक्टर्स डे के अवसर पर सोमवार को भाजपा नेता विकास सिंह ने समाज में निर्धन और कमजोर तबके के लोगों का नि:शुल्क इलाज करने के लिए जनरल फिजिशियन डॉक्टर अजय मिश्रा एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर कुमार को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. विकास सिंह ने कहा कि उनके निवेदन पर पूरे साल में लगभग दर्जनों निर्धन मरीजों का इलाज डॉ अजय मिश्रा एवं डॉ आर कुमार ने नि:शुल्क किया है. इलाज करने के साथ-साथ लोगों को दवाइयां भी उपलब्ध करायी गयी. विकास सिंह ने कहा कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं, भगवान की पूजा हमलोग प्रतिदिन करते हैं. डॉक्टर्स डे के दिन डॉक्टर का सम्मान करना भगवान की पूजा करने के समान है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




