क्लाइंबिंग : जापान बना चैंपियन, भारत को 7वां स्थान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2024 10:26 PM
Asian youth climbing. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित आइएफएससी एशियन यूथ स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गया.
जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित आइएफएससी एशियन यूथ स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गया. जापान की टीम ने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया. जापान ने पूरी प्रतियोगिता में कुल 24 पदक हासिल किये. इसमें आठ स्वर्ण, आठ रजत व आठ कांस्य पदक शामिल है. इंडोनेशिया की टीम चार स्वर्ण, 1 रजत व चार कांस्य पदक सहित कुल नौ पदक के साथ दूसरे स्थान पर रही. कोरिया की टीम ने तीन स्वर्ण, दो रजक और चार कांस्य पदक सहित कुल नौ पदक अपने नाम करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया. भारतीय टीम एक रजत के साथ सातवां स्थान हासिल किया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रुचि नरेंद्रन, वीपी (सीएस) चाणक्य चौधरी, अभिजीत अविनाश ननोती (एमडी जेसीएपीसीपीएल), हेमंत गुप्ता (मैनेंजिंग ट्रस्टी, टीएसएएफ), कीर्ति पाईस (वाईस प्रेसिडेंट, आईएफएससी एशिया और सचिव, आईएमएफ), और राशिप इन ( सेक्रेटरी जनरल, आईएफएससी एशिया) मौजूद थे. इस प्रतियोगिता में 13 देशों के कुल 184 क्लाइंबरों ने हिस्सा लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










