शहर के स्ट्रेंथ लिफ्टर नील और स्नेहा ऑल इंडिया रैंकिंग में शीर्ष पर

Updated at : 17 Apr 2024 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
शहर के स्ट्रेंथ लिफ्टर नील और स्नेहा ऑल इंडिया रैंकिंग में शीर्ष पर

शहर के दो युवा स्ट्रेंथ लिफ्टर नील अमृत त्रिपाठी और स्नेहा कुमार ने अपने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ऑल इंडिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग के रैंकिंग में शीर्ष पर पर पहुंच गये.

विज्ञापन

जमशेदपुर. शहर के दो युवा स्ट्रेंथ लिफ्टर नील अमृत त्रिपाठी और स्नेहा कुमार ने अपने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ऑल इंडिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग के रैंकिंग में शीर्ष पर पर पहुंच गये. इंडियन स्ट्रेंथ लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा जारी ताजा रैंकिंग की सूची में जमशेदपुर के इन दोनों लिफ्टरों ने अपनी-अपनी जगह बनायी. पुरुष वर्ग में नील पहले स्थान पर है. वहीं, महिला वर्ग में स्नेहा पहले पायदान पर है. डिमना के रहने वाले नील अमृत त्रिपाठी ने नेशनल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक हासिल कि थी. वहींं, उन्होंने हाल ही में हैदराबाद में संपन्न हुए वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए एक स्वर्ण हासिल किया. दूसरी ओर महिलाओं की प्रेरणा बनकर उभरी गौड़ बस्ती मानगो की रहने वाली स्नेहा कुमारी ने भी अपने दमदार लिफ्टिंग के जरिये नेशनल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक रजत पदक जीत चुकी हैं. 52 किलो बॉडी वेट में स्नेहा लगभग 110 किलोग्राम का वजन उठाती है. हाल ही में स्नेहा का चयन श्रीलंका में होने वाली इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए भी हुआ है. लेकिन आर्थिक कठिनाई की वजह से वह इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पा रही हैं. वीमेंस कॉलेज में एमकॉम की पढ़ाई कर रही स्नेहा ने बताया कि वह भारत के लिए और भी पदक जीतना चाहती हैं, लेकिन खेल को जारी रखने के लिए अच्छे स्पांसर की जरूरत है. दोनों नंंबर रैंकिंग हासिल करने पर हर्ष व्यक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola