दिल में छेद के बाद सफल ऑपरेशन, अब फिर स्कूल पहुंचने लगी 7वीं की पायल
Updated:
विज्ञापन
दिल का ऑपरेशन कराने के बाद स्कूल पहुंची पायल मुंडा | Prabhat Khabar Network
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की मदद से पायल मुंडा के दिल का सफल ऑपरेशन हुआ. अब वह पूरी तरह स्वस्थ है और नियमित रूप से स्कूल जा रही है.
विज्ञापन
धालभूमगढ़. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से मोहलीशोल पंचायत के चोइरा निवासी अवनि मुंडा की पुत्री पायल मुंडा के दिल में छेद का सफल ऑपरेशन हुआ. अब वह नियमित रूप से अपना जीवन यापन कर रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
स्कूल जा रही है. पायल उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोइरा में कक्षा सातवीं की छात्रा है. गुरुवार को आरबीएसके के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रशांत प्रिय व शिक्षकों ने पायल मुंडा का हौसला बढ़ाया.
डॉ प्रशांत ने बताया कि कोचीन में बच्ची का ऑपरेशन हुआ. गुरुवार को विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों व डॉ प्रशांत ने पायल की हौसला अफजाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन