जुगसलाई : रामचंद्र सहिस के लिए गोविंदपुर, घोड़ाबंधा, कैरेज में चला जन संपर्क
जुगसलाई विधानसभा सीट से आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस के पक्ष में आजसू, भाजपा और सनातन उत्सव समिति के बैनर तले कैरेज कॉलोनी, घोड़ाबंधा, गोविंदपुर, बारीगोड़ा में जनसंपर्क अभियान चला
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
जुगसलाई विधानसभा सीट से आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस के पक्ष में आजसू, भाजपा और सनातन उत्सव समिति के बैनर तले कैरेज कॉलोनी, घोड़ाबांधा, गोविंदपुर, गदड़ा और बारीगोड़ा में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. चुनाव प्रचार में आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, भाजपा नेता अंकित आनंद, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शक्ति सिंह और सनातन उत्सव समिति के संस्थापक अध्यक्ष चिंटू सिंह, रामचंद्र सहिस की पत्नी सरस्वती, पुत्र विशाल सहिस आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. पूर्व मंत्री सहिस की पत्नी सरस्वती ने प्रकाश नगर, कानपुटा और घोड़ाबांधा स्थित आनंद बिहार में वोटरों से चर्चा की.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Jamshedpur Hindi News : यहां जमशेदपुर से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए