Jamshedpur News : कुदादा जंगल के पास रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : सुंदरनगर थाना अंतर्गत कुदादा जंगल के समीप खंभा संख्या-258 के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सुंदरनगर थाना अंतर्गत कुदादा जंगल के समीप खंभा संख्या-258 के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना की पुलिस और आरपीएफ के एएसआइ अजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की.शव के पास मिला झोला और सामान
पुलिस को शव के पास से एक झोला और कुछ दैनिक उपयोग के सामान मिले हैं. हालांकि, सामानों की तलाशी के बावजूद ऐसी कोई ठोस वस्तु नहीं मिल सकी, जिससे मृतक की तत्काल पहचान की जा सके. प्रथम दृष्टया किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की आशंका जतायी जा रही है. सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग कुदादा के पास ट्रैक पर युवक का शव मिला है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन