गोलमुरी: शहीद गंगाराम कालुंडिया की शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आज

Updated:
विज्ञापन

शहीद गंगराम कालुंडिया की 43वां शहादत दिवस पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में 250 से ज्यादा यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. गोलमुरी स्थित आदिवासी हो समाज भवन में गुरुवार को शहीद गंगाराम कालुंडिया की 43वां शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा. जानकारी बुधवार को गोलमुरी स्थित आदिवासी हो समाज भवन में हो समाज युवा महासभा जिला समिति नरसिंह बिरूली, रवि सांवैया व उपेंद्र बानरा ने बुधवार दी. इस वर्ष 250 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर सुशील सावैयां, सुरा बिरुली, पुरान हेम्ब्रम,शबनम बारी, निकिता बिरुली, संतोष पुरती, प्रेमानंद सामद, नीलू सावैयां आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola