बाइक चोरी के बाद खुली शोरूम की पोल, 57 हजार में खरीदी गाड़ी की अब तक नहीं मिली ओनर बुक

Updated:
विज्ञापन

पत्नी के साथ रविदास हेंब्रम | Prabhat Khabar Network

गालूडीह में बाइक चोरी के बाद ओनर बुक न मिलने से पीड़ित परेशान है. शोरूम संचालक ने पैसे लेने के बाद भी दस्तावेज नहीं दिए, पुलिस जांच में हो रही देरी.

विज्ञापन

गालूडीह. झाटीझरना पंचायत के फूलझोर गांव निवासी रविदास हेंब्रम की बाइक (जेएच 22 डी 8761) पिछले 9 अगस्त को फुटबॉल मैच के दौरान बाघुड़िया से चोरी हो गयी. उन्होंने गालूडीह थाना में शिकायत दर्ज करायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस द्वारा ओनर बुक समेत अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं. ओनर बुक नहीं होने के कारण रविदास को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

रविदास हेंब्रम ने बताया कि उन्होंने 27 फरवरी 2024 को गालूडीह स्थित हीरो शोरूम से सेकेंड हैंड बाइक 57 हजार रुपये में खरीदी. अब तक शोरूम संचालक ने ओनर बुक उपलब्ध नहीं करायी है.

बाइक अभी भी राजू प्रामाणिक के नाम पर दर्ज है. रविदास के अनुसार, ओनर बुक के लिए वह कई बार शोरूम का चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार उनकी बात को अनसुना कर दिया गया. रविदास ने शोरूम संचालक से जल्द ओनर बुक उपलब्ध कराने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola