बर्मामाइंस : डिवाइडर पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रेलर, कोई हताहत नहीं
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर के उपर चढ़ गया. घटना के बाद ट्रेलर का चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर के उपर चढ़ गया. घटना के बाद ट्रेलर का चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया. घटना में किसी को भी चोट नहीं लगी है. घटना गुरुवार सुबह की है. घटना के बाद वाहनों का परिचालन थोड़ी देर के लिए बाधित हो गया. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर बर्मामाइंस की ओर से साकची की ओर जा रहा था. ट्रेलर की स्पीड ज्यादा होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़ गया. लोगों ने बताया कि सुबह का समय होने के कारण ज्यादा लोग सड़क पर नहीं थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन