Jamshedpur News : बारीगोड़ा में बस्तीवासियों ने जर्जर सड़क को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

परसुडीह क्षेत्र के खासमहल चौक से लेकर गोविंदपुर तक की जर्जर सड़क से परेशान बस्तीवासियों ने रविवार को बारीगोड़ा फाटक के समीप धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया.

विज्ञापन

15 दिनों के अंदर निर्माण कार्य में तेजी नहीं लायी गयी, तो करेंगे सड़क जाम

Jamshedpur News :

परसुडीह क्षेत्र के खासमहल चौक से लेकर गोविंदपुर तक की जर्जर सड़क से परेशान बस्तीवासियों ने रविवार को बारीगोड़ा फाटक के समीप धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग व स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति व अंशु सिंह ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था. आज डेढ़ वर्ष बाद भी निर्माण कार्य डेढ़ किमी भी ठीक से नहीं किया गया है.

बारीगोड़ा चौक से लेकर गोविंदपुर फाटक तक सड़क इतनी जर्जर है कि आये दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं. बच्चों का स्कूल से आना-जाना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर सड़क निर्माण कार्य को तेजी नहीं लायी गयी, तो बस्तीवासी सड़क को जाम करने को बाध्य होंगे. इस अवसर पर जुगनू वर्मा, कमलेश सिंह, आशुतोष सिंह, सुबोध समेत काफी संख्या बस्तीवासी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola