एशियन यूथ क्लाइंबिंग चैंपियनशिप 14 से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Nov 2024 11:16 PM
TSAF SPORTS CLIMBING JRD: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की ओर से 14-17 नवंबर तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आइएफएससी एशियन यूथ क्लाइंबिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.
जमशेदपुर. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की ओर से 14-17 नवंबर तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आइएफएससी एशियन यूथ क्लाइंबिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इंडियन माउंटिनियरिंग फाउंडेशन (आइएमएफ) के सहयोग से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में स्पीड, बोल्डरिंग व लीड क्लाइंबिंग की स्पर्धायें होंगी. इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा, जापान, चीन, थाइलैंड, साउथ कोरिया, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, मलयेशिया, सऊदी अरब, हांकांग, इरान, सिंगापुर व चाइनीज ताइपेइ सहित कुल 13 देशों के 263 खिलाड़ी (बालक-बालिका) हिस्सा लेंगे. ये सभी खिलाड़ी अंडर-16, 18 व अंडर-20 आयु वर्ग में अपनी-अपनी दावेदारी पेश करेंगे. 13 नवंबर को सभी टीम के खिलाड़ी और टेक्निकल पदाधिकारी जमशेदपुर पहुंच जायेंगे. फिलहाल जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में भारतीय क्लाइंबिंग टीम का ट्रेनिंग कैंप चल रहा है. इसमें 16 खिलाड़ियों को कोच बाबूलाल और अचिंतामनी ट्रेनिंग प्रदान कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










