यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जमशेदपुर.
उलीडीह की युवती के साथ शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर यौन शोषण करने और युवती का अश्लील वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोपी शाहिद हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया. घटना के संबंध में युवती ने उलीडीह थाना में केस दर्ज करायी थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती को बहला फुसला कर उसके साथ करीब तीन वर्षों से यौन शोषण करता था. दो दिन पूर्व उसने युवती का अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया. जब युवती को इसके बारे में जानकारी मिली तो उसने उलीडीह थाना में एक दिन पूर्व केस दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन