जमशेदपुर की 16 मेधावी छात्राओं को मिली एपीआर नायर स्कॉलरशिप, जानें क्या है यह प्रोग्राम और इसके लाभ
छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि
शिक्षाविद एपीआर नायर की याद में जमशेदपुर में छात्राओं के लिए ‘एपीआर नायर स्कॉलरशिप’ की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत 16 मेधावी छात्राओं को आर्थिक सहायता दी गई है, जिससे उनकी पढ़ाई का खर्च वहन किया जाएगा.
जमशेदपुर: शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षाविद एपीआर नायर की याद में छात्राओं के लिए ‘एपीआर नायर स्कॉलरशिप’ की शुरुआत की गयी. इसके तहत 16 छात्राओं को स्कॉलरशिप दी गयी. एपीजे कलाम हाइस्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कॉलरशिप पाने वाली छात्राओं के नामों की घोषणा की गयी.
आपके शहर में
एपीआर नायर स्कॉलरशिप का उद्देश्य छात्राओं की पढ़ाई में आर्थिक मदद करना है. इसके तहत चयनित छात्राओं की एक साल की स्कूल और ट्यूशन फीस का खर्च दिया जायेगा. इसके अलावा पढ़ाई के लिए जरूरी किताब, कॉपी और अन्य पाठ्य सामग्री का खर्च भी स्कॉलरशिप के तहत वहन किया जायेगा. यानी छात्राओं को स्कूल की पढ़ाई से जुड़े कई जरूरी खर्चों में आर्थिक सहायता मिलेगी.
इस स्कॉलरशिप का लाभ फिलहाल चयनित 16 छात्राओं को दिया गया है. इनमें फौकिया, रोशनी मिंज, लूसी गोप, आफरीन परवीन, सालेहा नाज, अनिता केरकेट्टा, अंजलि, रुबि परवीन, सोनी कुमारी, सोफी अंसारी, मिंटी मिंज, सीता सोरेन, रूही परवीन, समीना परवीन, रुख्सार खानम और युंगी हांसदा शामिल हैं.
छात्राओं को क्या मिलेगा लाभ
एपीआर नायर स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्राओं को एक साल की स्कूल फीस और ट्यूशन फीस की सहायता मिलेगी. इसके साथ ही किताब, कॉपी और अन्य पाठ्य सामग्री खरीदने का खर्च भी दिया जायेगा. इससे छात्राओं की पढ़ाई से जुड़े आर्थिक खर्च का बोझ कम होगा और उन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी.
क्या है एपीआर नायर स्कॉलरशिप?
एपीआर नायर स्कॉलरशिप की शुरुआत Aman Welfare Society ने शिक्षाविद एपीआर नायर की याद में की है. यह योजना मेधावी छात्राओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देने और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है. इसकी शुरुआत मानगो क्षेत्र से हुई थी.
वर्ष 2025 में मानगो के 10 स्कूलों की 20 मेधावी छात्राओं का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया गया था. चयनित छात्राओं को सालाना स्कॉलरशिप के साथ पढ़ाई की सामग्री भी उपलब्ध करायी गयी थी. संस्था की ओर से एपीआर नायर स्कॉलरशिप के साथ छात्रों के लिए खेल प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान और यूथ डेवलपमेंट प्रोग्राम भी आयोजित किये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए