एनडीपीएस मामले के फरार आरोपी कपाली से गिरफ्तार, 9 मामलों में पहले भी जा चुका है जेल

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी

जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां जिले में कपाली ओपी पुलिस ने नशीले पदार्थ व एनडीपीएस मामले के फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम गोप उर्फ नायडू है. पुलिस उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है.

विज्ञापन

जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने नशीले पदार्थ व एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम गोप उर्फ नायडू है. वह कपाली का रहने वाला है. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि शिवाजी गोप उर्फ नायडू एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था, पुलिस को उसकी तलाश थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ जमशेदपुर के मानगो थाना और गोविंदपुर थाना के अलावा चांडिल थाना तथा कपाली ओपी क्षेत्र में भी मामले दर्ज हैं. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ-साथ पूर्व में दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola