आर्ट एंड क्राफ्ट के शौकीनों के लिए आमबागान में एक्सपो, 8 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा ये मौका

Updated:
विज्ञापन

खरीदारी करते ग्राहक

जमशेदपुर में राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट कॉटन एवं सिल्क एक्सपो अपने अंतिम चरण में है. 8 सितंबर को समाप्त हो रहे इस एक्सपो में आप देशभर के कारीगरों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों पर 20% की विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं. फ्री एंट्री और पार्किंग की सुविधा के साथ, यह खास खरीदारी का मौका हाथ से जाने न दें.

विज्ञापन

जमशेदपुर: अगर आपको भी आर्ट एंड क्राफ्ट पसंद है और घर को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ खास और पारंपरिक चीजें खरीदने का मन है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. जमशेदपुर में चल रहे राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट कॉटन एवं सिल्क एक्सपो में ग्राहकों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब एक्सपो के समापन में कुछ ही दिन बचे हैं. एक्सपो 8 सितंबर को समाप्त होगा, इसलिए आयोजकों ने ग्राहकों से इससे पहले खरीदारी करने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

देशभर के कारीगरों के खास उत्पाद एक ही जगह

एक्सपो में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कारीगरों और हस्तशिल्पकारों के हाथों से तैयार किए गए कई तरह के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं. यहां हस्तशिल्प, हथकरघा वस्त्र, सजावटी सामान, पारंपरिक कलाकृतियां, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और ग्रामीण व कुटीर उद्योग से जुड़े उत्पाद मिल रहे हैं.

खरीदारी के लिए सहारनपुर फर्नीचर, खुर्जा क्रॉकरी, भदोही कारपेट, मेरठ खादी, भागलपुर के सूट और साड़ी, बनारसी साड़ी, फैंसी चप्पल, जूट बैग, जयपुरी चूड़ी और फैंसी ज्वेलरी से जुड़े उत्पाद भी उपलब्ध हैं.

नए डिजाइन के साथ मिल रही खास छूट

एक्सपो के संचालक के अनुसार, यहां अभी कई नए डिजाइन उपलब्ध हैं और ग्राहकों को अधिक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट के उत्पादों पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट उपलब्ध है. ऐसे में अगर आपको भी आर्ट एंड क्राफ्ट की चीजें पसंद हैं, तो 8 सितंबर से पहले एक्सपो में पहुंचकर अपनी पसंद की खरीदारी कर सकते हैं.

एंट्री पास फ्री, पार्किंग की भी व्यवस्था

एक्सपो साकची आमबागान मैदान में लगी है जहां प्रवेश के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं है. एंट्री पास फ्री है. ग्राहकों की सुविधा के लिए पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola