जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू के पैर में प्लास्टर, कुछ दिनों तक रहेंगी आराम पर

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिमा साहू

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू के दाहिने पैर में मोच आ गई है, जिसके बाद डॉक्टरों ने प्लास्टर लगाया है. जनता से जुड़े कामों में कोई कमी नहीं आएगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू के दाहिने पैर में मोच आने के बाद डॉक्टरों ने पैर में प्लास्टर लगाया है. कुछ दिनों पहले राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के बीच उनके पैर में मोच आ गई थी. बुधवार को परेशानी बढ़ने के बाद उन्होंने डॉक्टर से जांच कराई, जिसके बाद पैर में प्लास्टर लगाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने के साथ कई सावधानियां बरतने की सलाह दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए जनता को दी जानकारी

विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अपने सोशल मीडिया मंच के माध्यम से इसकी जानकारी जनता को दी. उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से पैर में परेशानी थी, लेकिन बुधवार को परेशानी बढ़ने के बाद पैर में प्लास्टर लगवाना पड़ा. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

कुछ दिनों तक सीधे जनता के बीच नहीं पहुंच पाएंगी

पूर्णिमा दास साहू ने बताया कि पैर में प्लास्टर लगने के कारण वह कुछ दिनों तक राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो पाएंगी. उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहना, उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनके लिए हमेशा ऊर्जा का स्रोत रहा है.

विधायक प्रतिनिधि और कार्यालय प्रभारी करेंगे सहयोग

उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव और एग्रिको स्थित विधायक कार्यालय के प्रभारी मनोज चौधरी पूरी तत्परता से सहयोग करेंगे.

विकास कार्यों पर बनी रहेगी नजर

विधायक ने कहा कि पैर में प्लास्टर लगने के बाद भी जनता के काम में कोई कमी नहीं आएगी. क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं, जनहित से जुड़े कार्यों और जनता की समस्याओं पर उनकी नजर लगातार बनी रहेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola