झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक-इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन आज से, कॉपी जांचने की सूची में मृत व्यक्ति भी शामिल

जमशेदपुर. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इस बार मृत शिक्षक को भी मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में लगा दिया है. जैक ने इसके लिए शिक्षक को बकायदा नियुक्ति पत्र भी जारी किया है. मामला भालूबासा स्थित हरिजन उच्च विद्यालय का है. दरअसल, भालूबासा स्थित हरिजन उच्च विद्यालय के संस्कृत के शिक्षक राम किशोर प्रसाद […]
वे पिछले कुछ समय से थ्रोट कैंसर से पीड़ित थे. करीब 15 दिन पूर्व उनका निधन हो गया. बावजूद इसके जैक ने उन्हें मैट्रिक की कॉपी जांचने वालों की सूची में शामिल किया है. स्व राम किशोर प्रसाद की तैनाती साकची स्थित गुरुनानक हाइस्कूल में है. मालूम हो कि इस बार झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक अौर इंटर के शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाने के लिए जिला शिक्षा विभाग से कोई सूची नहीं मांगी थी. जैक के पास पहले से मौजूद सूची के आधार पर ही शिक्षकों को नियुक्त पत्र जारी कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










