21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पीजी टॉपर्स को ‍Rs 15 हजार प्रतिमाह, यूजी टॉपर्स को मुफ्त शिक्षा

कोल्हान विश्वविद्यालय. रांची स्थित राजभवन में विषयवार 37 टॉपरों से रू-ब-रू हुईं राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू राज्यपाल सह कुलाधिपति की सलाह पर केयू का निर्णय जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) व स्नातक (यूजी) के टॉपर्स के लिए अच्छी खबर है. विभिन्न विषयों के पीजी के टॉपर्स को विश्वविद्यालय एक वर्ष के लिए […]

कोल्हान विश्वविद्यालय. रांची स्थित राजभवन में विषयवार 37 टॉपरों से रू-ब-रू हुईं राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू

राज्यपाल सह कुलाधिपति की सलाह पर केयू का निर्णय
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) व स्नातक (यूजी) के टॉपर्स के लिए अच्छी खबर है. विभिन्न विषयों के पीजी के टॉपर्स को विश्वविद्यालय एक वर्ष के लिए टीचिंग असिस्टेंट के रूप में बहाल करेगा. इस दौरान उन्हें प्रतिमाह 15000 रुपये की दर से मानदेय भुगतान किया जायेगा, ताकि नेट की तैयारी आदि में उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े. साथ ही यूजी में विभिन्न विषयों के टॉपर्स यदि पीजी में दाखिला लेते हैं, तो उन्हें फीस का भुगतान नहीं करना पड़ेगा.
विश्वविद्यालय उन्हें नि:शुल्क शिक्षा देगा. राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू की सलाह पर विवि ने यह निर्णय लिया है. विवि के विभिन्न विषयों के 37 टॉपर रहे छात्र-छात्राएं बुधवार को राजभवन, रांची में श्रीमती मुर्मू से रू-ब-रू हुए. इस क्रम में राज्यपाल श्रीमती मुर्मू ने टॉपर्स से विवि व कॉलेजों में कक्षा, शिक्षक, लैब, लाइब्रेरी, परीक्षा, सेमिनार, शौचालय, पानी समेत अन्य आधारभूत संरचनाओं व सु‌विधाओं के संबंध में बात की. छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल को संबंधित समस्याओं की जानकारी दी. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने छात्र-छात्राओं के साथ विचार-विमर्श करते हुए वहां उपस्थित विवि के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश व सलाह भी दिये. इसके बाद विवि के द्वारा उक्त घोषणा की गयी. इस दौरान राज्यपाल के प्रधान सचिव एसके सतपथी, शैक्षिक सलाहकार डॉ आनंद भूषण, विवि के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह,
प्रॉक्टर सह प्रवक्ता डॉ अशोक कुमार झा, वित्त पदाधिकारी सुधांशु कुमार व अन्य उपस्थित थे.
केयू में होगी ट्राइबल एकेडमी की स्थापना
छात्र-छात्राओं की मांग पर राज्यपाल ने कहा कि कोल्हान विवि में ट्राइबल एकेडमी की स्थापना होगी. जिन विश्वविद्यालयों में इस एकेडमी का संचालन हो रहा है वहां बालिका शिक्षा को भी बल मिल रहा है. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विवि के विभिन्न कॉलेजों में सोशियोलॉजी विषय की पढ़ाई आदि की भी मांग रखी.
केयू में होगी ट्राइबल एकेडमी की स्थापना
छात्र-छात्राओं की मांग पर राज्यपाल ने कहा कि कोल्हान विवि में ट्राइबल एकेडमी की स्थापना होगी. जिन विश्वविद्यालयों में इस एकेडमी का संचालन हो रहा है वहां बालिका शिक्षा को भी बल मिल रहा है. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विवि के विभिन्न कॉलेजों में सोशियोलॉजी विषय की पढ़ाई आदि की भी मांग रखी.
मौजूदा वर्ष में दूर होगी शिक्षकों की कमी : द्रौपदी मुर्मू
छात्र-छात्राओं द्वारा समस्याओं की जानकारी दिये जाने के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस वर्ष में विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति कर यह कमी दूर कर ली जायेगी. छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक-छात्रों के बीच श्रद्धाभाव होना जरूरी है. दोनों के बीच सदभावना होनी चाहिए.
इससे शिक्षक छात्रों के प्रति गंभीर होंगे और उनका मार्गदर्शन कर लक्ष्य की ओर बढ़ने में सहायक सिद्ध होंगे. वहीं शिक्षक भी छात्रों के प्रति उदार भाव रखें, इससे छात्रों में उनके प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें