21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अर्जुन मुंडा के आवास पर प्रकाशोत्सव आज

जमशेदपुर, धनबाद, बाेकाराे समेत अन्य जिलाें के सिख प्रतिनिधि करेंगे शिरकत तख्त श्री हरमिंदर साहिब के जत्थेदार भाई इकबाल सिंह होंगे शामिल जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के रांची स्थित सरकारी आवास में गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वें प्रकाशोत्सव 29 जनवरी को मनाया जायेगा. इस अवसर पर तख्त श्री हरमिंदर साहिब पटना के […]

जमशेदपुर, धनबाद, बाेकाराे समेत अन्य जिलाें के सिख प्रतिनिधि करेंगे शिरकत

तख्त श्री हरमिंदर साहिब के जत्थेदार भाई इकबाल सिंह होंगे शामिल
जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के रांची स्थित सरकारी आवास में गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वें प्रकाशोत्सव 29 जनवरी को मनाया जायेगा. इस अवसर पर तख्त श्री हरमिंदर साहिब पटना के जत्थेदार भाई इकबाल सिंह मुख्य वक्ता होंगे. इधर झारखंड सरकार ने जत्थेदार भाई इकबाल सिंह को राजकीय अतिथि घोषित किया है. प्रकाशोत्सव में रांची, जमशेदपुर, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो और कोडरमा के विभिन्न गुरुद्वाराओं के प्रतिनिधि एवं संगत शामिल होंगे. तख्त श्री हरमिंदर साहिब के वरीय उपाध्यक्ष सरदार शैलेंदर सिंह भी समारोह में शामिल होंगे. प्रकाशोत्सव में भाई भरपूर सिंह का कीर्तन जत्था गुरवाणी-शबद से संगत को निहाल करेंगे.
कार्यक्रम का संचालन श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह करेंगे. गुरु गोविंद सिंह जी के 350 वें प्रकाशोत्सव के संबंध में श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव को पूरे देश में मनाने का संकल्प लिया है. झारखंड में भी उत्साह के साथ प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है. राजभवन, रांची और जमशेदपुर में प्रकाशोत्सव मनाया गया. उसी कड़ी में यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है. जत्थेदार भाई इकबाल सिंह रांची पहुंचे तख्त श्री हरमिंदर साहिब, पटना के जत्थेदार भाई इकबाल सिंह आज शाम विमान से पटना से रांची पहुंचे. सिख समाज के लोगों ने जत्थेदार भाई इकबाल सिंह का रांची एयरपोर्ट पर स्वागत किया.
जत्थेदार भाई इकबाल सिंह रांची पहुंचे, हुआ स्वागत
शहर से भी जायेंगे सैकड़ों लोग
जमशेदपुर से सीजीपीसी के प्रधान सरदार इंदरजीत सिंह, पटना तख्त के वरीय उपाध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह, भाजपा नेता सरदार अमप्रीत सिंह काले, साकची गुरुद्वारा के प्रधान गुरदेव सिंह राजा, मानगाे के प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे, गुरुनानक सेवा दल के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह मंटू समेत सैकड़ाें की संख्या में पंथ के सेवक सुबह साढ़े सात बजे साकची गुरुद्वारा परिसर से रवाना हाेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें