BREAKING NEWS
Advertisement
अगले 24 घंटे के दौरान बारिश संभव
जमशेदपुर. दिन भर बादल छाये रहने से रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहा. अधिकतम तापमान 31.6 व न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आर्द्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 67 प्रतिशत रही. इस कारण तापमान सामान्य होने के बावजूद उमस महसूस की गयी. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊपर मॉनसून […]
जमशेदपुर. दिन भर बादल छाये रहने से रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहा. अधिकतम तापमान 31.6 व न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आर्द्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 67 प्रतिशत रही. इस कारण तापमान सामान्य होने के बावजूद उमस महसूस की गयी. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊपर मॉनसून रेखा बनी हुई है. ऐसे में अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने के साथ ही बारिश की भी संभावना बनी रहेगी. सोमवार को अधिकतम तापमान 32.0 व न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement