30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चार बस्तियों में स्थल चिह्नित, 54 लाख रुपये से ज्यादा होंगे खर्च 86 बस्ती क्षेत्र में बिछेंगे पेवर्स

जमशेदपुर: राज्य सरकार जुस्को की तर्ज पर 86 बस्तियों में भी पेवर्स बिछायेगी. पहले चरण में इस पर 54 लाख रुपये खर्च होंगे. जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति प्रशासन ने पहले चरण में चार बस्तियों का चयन किया है, जिसमें पेवर्स बिछाने के लिए स्थल चयन किया है. अक्षेस प्रशासन टेंडर के माध्यम […]

जमशेदपुर: राज्य सरकार जुस्को की तर्ज पर 86 बस्तियों में भी पेवर्स बिछायेगी. पहले चरण में इस पर 54 लाख रुपये खर्च होंगे. जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति प्रशासन ने पहले चरण में चार बस्तियों का चयन किया है, जिसमें पेवर्स बिछाने के लिए स्थल चयन किया है. अक्षेस प्रशासन टेंडर के माध्यम से राशि खर्च कर पेवर्स बिछायेगा.
उल्लेखनीय है कि इससे पहले जुस्को प्रशासन अपने टाटा स्टील कमांड एरिया में सड़कों के किनारे, पार्क, मॉर्निंग व इवनिंग वाकिंग एरिया के अलावा शहर के कई प्रमुख जगहों में रंगीन व सफेद पेवर्स बिछाकर शहर के सौदर्यीकरण पर लाखों खर्च कर चुका है तथा यह अभियान जारी है. इसके अलावा दपू रेलवे प्रशासन भी टाटानगर की विभिन्न कॉलोनियों में रंगीन पेवर्स बिछा कर कॉलोनी को नया लूक देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें