राजद जिला, महानगर अध्यक्ष की घोषणा आज (फोटो हैरी -28) संवाददाता, जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला राजद का जिलाअध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पर फैसला बुधवार को होगा. राजद के निर्वाचन पदाधिकारी ज्ञानचंद्र पांडेय ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर पांच और महानगर अध्यक्ष के लिए तीन लोगों ने दावेदारी की है. आम राय बनाने की पहल जारी है. जिलाध्यक्ष पद पर युवा राजद के राष्ट्रीय सचिव राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह, वर्तमान जिलाध्यक्ष अंबिका बनर्जी, महानगर अध्यक्ष योगेंद्र यादव, अजीत यादव, ओम प्रकाश सिंह और महानगर अध्यक्ष के लिए नसीम अंसारी, अब्बास अंसारी ने आवेदन जमा किया है. पुरेंद्र ने जिला के साथ महानगर कमेटी बनाये जाने पर दावेदारी को समाप्त करने की बात कहीं है. राज्य परिषद के लिए मंजू शाह सहित छह मनोनीत राजद के राज्य परिषद सदस्य के लिए छह लोगों को जिले से मनोनीत किया गया है. ज्ञानचंद्र पांडेय ने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से मंजू शाह, पश्चिम से सन्नाउल्लाह अंसारी, घाटशिला से राधे प्रसाद यादव, जुगसलाई से डॉ मिहिर दास, बहरागोड़ा से शुभांतो मल्लिक और पोटका से कमलदेव सिंह को मनोनीत किया गया है.
BREAKING NEWS
Advertisement
राजद जिला, महानगर अध्यक्ष की घोषणा आज (फोटो हैरी -28)
राजद जिला, महानगर अध्यक्ष की घोषणा आज (फोटो हैरी -28) संवाददाता, जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला राजद का जिलाअध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पर फैसला बुधवार को होगा. राजद के निर्वाचन पदाधिकारी ज्ञानचंद्र पांडेय ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर पांच और महानगर अध्यक्ष के लिए तीन लोगों ने दावेदारी की है. आम राय बनाने की पहल […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement