27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जमशेदपुर पंचायत चुनाव की मतगणना खत्म

जमशेदपुर पंचायत चुनाव की मतगणना खत्म-परसुडीह बाजार समिति में अब शांति, यहां 4 दिनों से चल रहा था मतगणना – 55 मुखिया, 71 पंचायत समिति सदस्य, 711 वार्ड व 07 जिला परिषद चुने गये वरीय संवाददाता, जमशेदरपुरबीते चार दिनों से पंचायत चुनाव को लेकर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक गुलजार रहने वाला […]

जमशेदपुर पंचायत चुनाव की मतगणना खत्म-परसुडीह बाजार समिति में अब शांति, यहां 4 दिनों से चल रहा था मतगणना – 55 मुखिया, 71 पंचायत समिति सदस्य, 711 वार्ड व 07 जिला परिषद चुने गये वरीय संवाददाता, जमशेदरपुरबीते चार दिनों से पंचायत चुनाव को लेकर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक गुलजार रहने वाला परसुडीह कृषि बाजार समिति मंगलवार साम चार बजे वीरान हो गया. मतगणना शाम चार बजे खत्म हो गया. यहां 55 पंचायतों के 55 मुखिया, 71 पंचायत समिति सदस्य, 711 वार्ड सदस्य व 07 जिला परिषद सीट के लिए मतगणना हुई. इसके लिए तीन सौ कर्मी, स्ट्रांग रूम टीम, सीलिंग टीम, ट्रांसपोर्टेशन टीम, मीडिया सेल सहित जिला परिषद चुनाव के लिए निवार्ची पदाधिकारी सह एडीसी सुनील कुमार, पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह धालभूम एसडीओ आलोक कुमार, मुखिया पद के चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ मनोज कुमार अौर वार्ड सदस्य पद के चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ पारूल सिंह सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक तैनात रहे. वहीं डीसी मतगणना स्थल पर घंटों मौजूद रहे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें