27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

धूमधाम से मना श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव

धूमधाम से मना श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव (फोटो मनमोहन) लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुरसाकची स्थित स्वर्णरेखा फ्लैट परिसर में स्वर्णरेखा फ्लैट महिला सत्संग समिति द्वारा भगवान श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव मनाया गया. समिति की बुलबुल सिंह व विभा सिंह ने बताया कि मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी को भगवान श्रीराम का विवाह माता जानकी के साथ हुआ था. फ्लैट परिसर […]

धूमधाम से मना श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव (फोटो मनमोहन) लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुरसाकची स्थित स्वर्णरेखा फ्लैट परिसर में स्वर्णरेखा फ्लैट महिला सत्संग समिति द्वारा भगवान श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव मनाया गया. समिति की बुलबुल सिंह व विभा सिंह ने बताया कि मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी को भगवान श्रीराम का विवाह माता जानकी के साथ हुआ था. फ्लैट परिसर में सुबह साजो-शृंगार के साथ भगवान श्रीराम-जानकी की प्रतिमा स्थापित कर महिला सत्संग समिति की सदस्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना की. श्रीरामचरितमानस के बाल कांड व राम-जानकी विवाह की चौपाइयों का पाठ किया. राम-जानकी विवाह के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य भी किया. अंत में स्वर्णरेखा फ्लैट महिला सत्संग समिति द्वारा प्रसाद वितरित किया गया. आयोजन में किरण झिंगन, सबिता देवी, माला देवी, किरण देवी, उषा झा, पवन देवी, रेणु देवी, गीता देवी, अनीता, रीना सिंह, चम्पा देवी, गीता, कविता देवी व सुमित्रा देवी का योगदान रहा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें