जमशेदपुर: राजनेताओं को बधाई या अन्य कार्यक्रम संबंधी होर्डिग लगाने के लिए अब निकाय को टैक्स चुकाना होगा. होर्डिग लगाने के लिए टेंडर निकाला जायेगा, जिसकी अवधि एक वर्ष की होगी. टेंडर में ही टैक्स की वसूली सुनिश्चित हो जायेगी. बिना टैक्स दिये होर्डिग लगाने पर निकाय उसे जब्त कर जुर्माना वसूलेगा. इस संबंध में मानगो अक्षेस ने होर्डिग लगाने के लिए टेंडर निकाला है. उक्त जानकारी अक्षेस के विशेष पदाधिकारी सुशील कुमार ने दी.
Advertisement
होर्डिग लगाने के लिए चुकाना होगा टैक्स
जमशेदपुर: राजनेताओं को बधाई या अन्य कार्यक्रम संबंधी होर्डिग लगाने के लिए अब निकाय को टैक्स चुकाना होगा. होर्डिग लगाने के लिए टेंडर निकाला जायेगा, जिसकी अवधि एक वर्ष की होगी. टेंडर में ही टैक्स की वसूली सुनिश्चित हो जायेगी. बिना टैक्स दिये होर्डिग लगाने पर निकाय उसे जब्त कर जुर्माना वसूलेगा. इस संबंध में […]
अवैध होर्डिग हटेगी
सुशील कुमार ने बताया कि मानगो अक्षेस क्षेत्र में लगी अवैध होर्डिग को हटाने के लिए एक बार फिर डीसी के निर्देश पर अभियान चलाया जायेगा. अवैध तरीके से लगीं होर्डिग के धारकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में उसे हटाने को कहा गया है. अभियान के दौरान अवैध होर्डिग को हटाने में आने वाला खर्च संबंधित लोगों से वसूला जायेगा. निकाय क्षेत्र में अवैध होर्डिग लगाना झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2005 तथा 2011 के नियम के प्रतिकूल है. इस मामले में दंड का प्रावधान है.
सियाराम बने डिप्लोमा अभियंता संघ के अध्यक्ष : डिप्लोमा अभियंता संघ जमशेदपुर शाखा का चुनाव संपन्न हुआ. वर्ष 2013-14 के लिए नयी कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया. जिसमें अध्यक्ष-सियाराम पाल, उपाध्यक्ष-संजय कुमार, सचिव-बबन पांडेय, सह सचिव-संजय कुमार, कोषाध्यक्ष-संजय सरकार, पार्षद-अरुणोदय कुमार, महेंद्र तिवारी, प्रभात कुमार सिन्हा, विमल प्रसाद, हीरालाल सिंह, संजय प्रसाद सिन्हा, संजय प्रसाद सिन्हा एवं विश्वनाथ प्रसाद सिंह को जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement