भाषा के प्रति समर्पित संताल समाज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2015 10:15 PM

विज्ञापन

भाषा के प्रति समर्पित संताल समाजफ्लैग : करनडीह में संताली अकादमी आैर जाहेरथान का कार्यक्रम5 संताली 1, 5 संताली 2लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर साहित्य अकादमी नयी दिल्ली तथा जाहेरथान कमेटी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार काे करनडीह स्थित दिशोम जाहेर में संताली कार्यक्रम संताली रचना पाठ, मुलाकात तथा कवि-अनुवादक का आयोजन किया गया. समाराेह […]

विज्ञापन

भाषा के प्रति समर्पित संताल समाजफ्लैग : करनडीह में संताली अकादमी आैर जाहेरथान का कार्यक्रम5 संताली 1, 5 संताली 2लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर साहित्य अकादमी नयी दिल्ली तथा जाहेरथान कमेटी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार काे करनडीह स्थित दिशोम जाहेर में संताली कार्यक्रम संताली रचना पाठ, मुलाकात तथा कवि-अनुवादक का आयोजन किया गया. समाराेह में झारखंड, बंगाल, आेड़िशा आैर दिल्ली के बड़ी संख्या में प्रतिनिधियाें ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रर्दशनी भी लगायी गयी. कार्यक्रम में साहित्य अकादमी के विशेष कार्याधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार देवेश ने भारतीय भाषाओं व साहित्य के विकास के लिए अकादमी द्वारा संचालित योजनाओं और गतिविधियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने संताली भाषा और संस्कृति के प्रति संताल समाज के समर्पण और संलग्नता को दूसरे भाषा-समाज के लिए अनुकरणीय बताया.साहित्यकारों ने सुनायी कहानियां संताली रचना पाठ का कार्यक्रम दो सत्राें में हुआ. पहला कहानी पाठ आैर दूसरा कविता पाठ. कहानी पाठ सत्र की अध्यक्षता अकादमी में संताली भाषा परामर्श मंडल के संयोजक प्रसिद्ध संताली साहित्यकार गंगाधर हांसदा ने की. इस सत्र में मांगत मुर्मू, सलखू मुर्मू और लखीनारायण हांसदा ने संताली कहानियां ‘गालती ताहेंनता ओकारे, तिरय वाक जीयन काहनी’ व ‘हारियर खन हेंदे’ का पाठ किया. कविता पाठ सत्र की अध्यक्षता जाहेरथान कमेटी के महासचिव सीआर माझी ने की. इस सत्र में गोविंद चंद्र माझी, दुगाई टुडू, दुर्गा आसाद मुर्मू, श्याम चरण टुडू और गणेश मांडी ने संताली कविता पाठ किया. दूसरा सत्र युवा लेखकों को समर्पित दूसरा सत्र युवा लेखकों को समर्पित रहा. जाेबा मुर्मू की अध्यक्षता में इस सत्र में जहां शंकर सोरेन और परिमल हांसदा ने अपनी कहानियों का पाठ किया, वहीं चिन्मयी हांसदा, सतीलाल मुर्मू व मनोज हांसदा ने कविताओं का पाठ किया. कवि-अनुवादक कार्यक्रम में प्रतिष्ठित संताली कवि मदन मोहन सोरेन ने कविताओं का पाठ किया और फिर उन्हीं कविताओं का अंग्रेजी अनुवाद भी साथ-साथ प्रस्तुत किया. अर्जुन चरण हेंब्रम द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित सोरेन की कविताओं का पाठ उनकी अनुपस्थिति में ताला टुडू और राम स्वरूप सोरेन ने किया. संचालन गंगाधर हांसदा ने किया. जाहेरथान कमेटी के सहायक महासचिव रवींद्रनाथ मुर्मू ने कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति संताली समाज की उपस्थिति पर संतोष जाहिर किया. ओलचिकी लिपि सिखाने वाले अमित तिर्की व शिवशंकर कांडयंग ने भी विचार व्यक्त किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola