निर्विरोध 271 वार्ड सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र ( फोटो – डीएस 3,4 व 5)-जमशेदपुर प्रखंड जमशेदपुर. जमशेदपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को निर्विरोध 271 वार्ड प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया़ निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ पारुल सिंह के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. वार्ड सदस्य के लिए 55 पंचायत में 711 वार्ड के लिए 1014 ने नामांकन किया था़ नाम वापसी के अंतिम दिन तक 14 ने अपना नाम वापस लिया़ निर्विरोध हुए वार्ड सदस्यों को 7 दिसंबर को खर्च का ब्योरा जमा करने का निर्देश दिया गया है़ 72 वर्षीया यशोदा भी हुईं निर्विरोध यशोदा देवी ने उत्तरी करनडीह पंचायत से वार्ड नंबर-4 से वार्ड सदस्य के लिए नामांकन किया था़ वह निर्विरोध घोषित हुई हैं. प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद यशोदा देवी ने बताया कि सेवा करने की कोई उम्र नहीं होती. वह अपने क्षेत्र के विकास में अहम रोल अदा करेंगी़ आज आवंटित होगा चुनाव चिह्न शुक्रवार को मुखिया व वार्ड प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित कर दिये जायेंगे. इसके बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा.
BREAKING NEWS
Advertisement
नर्विरिोध 271 वार्ड सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र ( फोटो – डीएस 3,4 व 5)
निर्विरोध 271 वार्ड सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र ( फोटो – डीएस 3,4 व 5)-जमशेदपुर प्रखंड जमशेदपुर. जमशेदपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को निर्विरोध 271 वार्ड प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया़ निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ पारुल सिंह के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. वार्ड सदस्य के लिए 55 पंचायत में 711 वार्ड […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement